{"_id":"663e807b3ad7897cf7080a44","slug":"code-of-conduct-should-be-strictly-followed-dr-manjula-jind-news-c-199-1-sroh1006-116886-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन : डॉ. मंजुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन : डॉ. मंजुला
Sat, 11 May 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 11 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी17-स्ट्रॉग रूम में मतगणना की तैयारियों बारे जानकारी लेती जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन। स
जींद। सोनीपत लोकसभा की जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला ने निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता की पालना करते हुए शांतिपूर्ण, सद्भाव व भाईचारे की भावना के साथ चुनाव प्रक्रिया के साथ संपन्न करवाएं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जरनल ऑब्जर्वर डॉ. मंजुला एन ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एवं सभी एआरओ एवं नोडल अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय के सभागार में बैठक ली। इस दौरान उनके साथ जरनल ऑब्जर्वर हिसार, गोपाल चंद (आईएएस), नरवाना लोकसभा के जरनल ऑब्जर्वर देव कृष्ण तिवारी (आईएएस), पुलिस आब्जर्वर विशाल कुमार (आईपीएस), व्यय ऑब्जर्वर विजय सिंह (आईआरएस), एसपी सुमित कुमार मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि जिला में आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को लागू करवाया जाए। आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत आने पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव खर्च का पूरा ब्योरा रखा जाए। सभी नाकों पर सीसीटीवी व वीडियोग्राफी का प्रबंध हो। मतदान के दिन पोलिंग बूथ से निर्धारित दूरी तक किसी भी पार्टी या उसके सदस्यों को अपना बूथ लगाने की सख्त मनाही है। 85 वर्ष की आयु से अधिक एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर एडीसी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जिला नगरायुक्त वीरेंद्र सहरावत, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, जींद एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल कुमार दून, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फोगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, नगराधीश नमिता कुमारी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार एवं चुनाव नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले में 1032 मतदान केंद्र बनाए
जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिले में कुल 1032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन पर कुल 1016282 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 542821 एवं महिला मतदाता 473449 है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व निगरानी के लिए एफएसटी की 15 और एसएसटी की 36 टीमें बनाई गई हैं। पंजाब बॉर्डर से लगती सीमा व अन्य जरूरी जगहों पर 18 नाके लगाए गए हैं। समीक्षा बैठक के बाद पर्यवेक्षक ने जिला में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
प्रचार सामग्री पर प्रिंटिंग प्रेस संचालक का पता, मोबाइल नंबर होना जरूरी
पर्यवेक्षक ने सभी एआरओ और नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव प्रचार सामग्री जैसे पोस्टर, पंफ्लेट, होर्डिंस आदि पर प्रिंटिंग प्रेस संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, सामग्री की संख्या का अंकित होना जरूरी है। केबल ऑपरेटरों को एमसीएमसी कमेटी के माध्यम से दिए निर्देशों का पालन निर्धारित समय पर करना जरूरी है। प्रत्येक विज्ञापन पर एमसीएमसी कमेटी की नजर रहेगी।