फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Flying and city council team seized 606 kg polythene from three shops

सीएम फ्लाइंग और नगर परिषद की टीम ने तीन दुकानों से जब्त किया 606 किलोग्राम पॉलिथीन

Mon, 19 Oct 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and city council team seized 606 kg polythene from three shops
कार्रवाई में जुटी नगर परिषद और सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : Jind
सीएम फ्लाइंग और नगर परिषद की टीम ने रविवार को तोपखाना मोहल्ला में तीन दुकानों पर छापा मारा। इन दुकानों से 606 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुआ है। अचानक मारे गए छापे से अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद ने तीनों दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी है कि भविष्य में पॉलिथीन मिली तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार को सूचना मिली कि कई दुकानों पर भारी मात्रा में पॉलिथीन रखा हुआ है। वह नगर परिषद के ईओ डॉ. एसके चौहान के साथ तोपखाना मोहल्ला पहुंचे और सिंगला ट्रेडर्स की दुकान के मालिक से पॉलिथीन के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद टीम ने दुकान के अंदर जाकर जांच की तो वहां से 500 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुआ। इसके बाद टीम ने गिरिराज मैट स्टोर से 77 किलोग्राम, जैन ट्रेडर्स से 29 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद किया। नगर परिषद ने तीनों दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। नगर परिषद ने पॉलिथीन को अपने कार्यालय में रखवा दिया है।
विज्ञापन

छत पर रखा था पॉलिथीन
टीम ने जब एक छोटी सी दुकान की जांच की तो दुकानदार ने पॉलिथीन होने से मना कर दिया। टीम ने दुकान के अंदर जांच की तो वहां भी पॉलिथीन नहीं मिला। सीएम फ्लाइंग के पास पक्की सूचना थी कि इस दुकान में भारी मात्रा में पॉलिथीन है। इसके बाद टीम ने दुकान की गहनता से जांच की तो पाया कि एक छोटा सा रास्ता छत की तरफ जा रहा था। इसके अंदर से मुश्किल से आदमी घुस सकता था। टीम जब इस रास्ते से छत पर गई तो देखा कि वहां पर भारी मात्रा में पॉलिथीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने जताया रोष
सीएम फ्लाइंग द्वारा छापा मारने पर दुकानदारों ने नाराजगी जताई है। दुकानदार अमित, गौरव, रोहित ने कहा कि यदि सरकार को पॉलिथीन पर रोक लगानी ही है तो पॉलिथीन को बनाने वाली फैक्टरियों को बंद करवाना चाहिए। जींद में पॉलिथीन दिल्ली से आता है। दिल्ली में ही रोक लगा दी जाए तो जींद के दुकानदार पॉलिथीन लेकर नहीं आएंगे। अब लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई न कोई तो काम-धंधा करेंगे ही।
तीन दुकानों से 606 किलोग्राम पॉलिथीन मिला है। एक दुकानदार दस किलोग्राम से ज्यादा पॉलिथीन नहीं रख सकता है। इससे ज्यादा रखने पर जुर्माने का प्रावधान है। तीनों दुकानदारों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। भविष्य में यदि इन दुकानों पर फिर से पॉलिथीन बरामद हुआ तो दुकानों को सील कर दिया जाएगा।

डॉ. एसके चौहान, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद।
पॉलिथीन से पर्यावरण दूषित होता है। इसको खाने से काफी पशुओं की मौत भी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। सूचना के आधार पर नगर परिषद टीम को लेकर छापा मारा गया था। भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
रविंद्र कुमार, डीएसपी सीएम फ्लाइंग।

 एक दुकान से बरामद हुआ पॉलिथीन।

एक दुकान से बरामद हुआ पॉलिथीन।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed