{"_id":"6a343d113c75f141810f3304","slug":"cloudy-skies-with-dust-storm-temperature-reaches-39-degrees-jind-news-c-199-1-sroh1006-155282-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धूलभरी आंधी के साथ बादल छाए, तापमान पहुंचा 39 डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धूलभरी आंधी के साथ बादल छाए, तापमान पहुंचा 39 डिग्री
विज्ञापन
फोटो 18जेएनडी09-वीरवार दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों के कारण छाया अंधेरा। संवाद
जींद। जिले में वीरवार की दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए और धूलभरी आंधी चली। हालांकि इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम रहा।
दोपहर के समय चली धूलभरी आंधी के कारण कुछ देर के लिए दृश्यता भी प्रभावित हुई। बाजारों और सड़कों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण वातावरण में ठंडक घुलने से शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो गया। मौसम में नमी की मात्रा 34 प्रतिशत रही वहीं हवा की गति भी 13 किमी. प्रति घंटा रही।
हालांकि प्रदेश में सक्रिय हो रही मानसून परिस्थितियों और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। जिले में दो दिनों के भीतर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
फसलों की बिजाई के लिए अनुकूल बना मौसम
वर्तमान मौसम खरीफ फसलों की बिजाई के लिए काफी अनुकूल माना जा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है और अब बादल छाए रहने और संभावित बारिश के कारण मिट्टी में पर्याप्त नमी है। ऐसे में किसान धान, बाजरा, कपास और अन्य खरीफ फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी किसानों को मौसम की जानकारी पर नजर रखते हुए समय पर बिजाई करने की सलाह दी है।
वर्जन
अगले चार से पांच दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। बीच-बीच में तेज हवा चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा जींद