फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clouds remained in the sky throughout the day, the chill increased due to the wind blowing from the mountains.

Jind News: दिनभर छाए रहे आसमान में बादल, पहाड़ों की ओर से चली हवा से बढ़ी ठिठूरन

Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Clouds remained in the sky throughout the day, the chill increased due to the wind blowing from the mountains.
फोटो कैप्शन06जेएनडी33-नरवाना क्षेत्र में आसमान में छाए बादल। संवाद
जींद। मौसम के परिवर्तनशील होने से सोमवार को कड़ाके की ठंड के साथ दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। इसके चलते बूंदाबांदी के आसार बने रहे। पहाड़ों की तरफ से चली ठंडी हवा से कंपकपी छुटती रही। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलावा का सहारा लेते देखा गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत तथा हवा की गति 13 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना रहेगा। ठंड के साथ धुंध पडऩेे की संभावना है।
विज्ञापन


सोमवार को दिन का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ आकाश में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढऩे के साथ बादल गहरे होते चलते गए। हवा की गति में भी उतार-चढ़ाव बना रहा। उत्तरी-पश्चिमी हवा के झोंकों से ठिठुरन बढ़ती चली गई। बादलों के छाने से बूंदाबांदी के आसार दिनभर बने रहे और सूर्य भी दिखाई नहीं दिए। ठलोगों ने जल्दी से काम निपटाया और घरों में दुबक गए।
विज्ञापन


बॉक्स

मौसम फसलों के अनुकूल, फसलों पर नजर बनाए रखने की सलाह

फिलहाल मौसम परिवर्तनशील और शुष्क बना हुआ है। तापमान में आंशिक उतार चढ़ाव भी बना हुआ है। जो फसलों के अनुकूल बना हुआ है। बारिश भी हो चुकी है। धुंध भी पड़ रही है। बीच-बीच में सूर्य देवता भी दिखाई दे रहे हैं। इससे फसलों को अच्छा फायदा पहुंच रहा है। मौसम में नमी होने के कारण फसलों में बीमारिया आने का खतरा भी बना रहता है। किसान फसलों पर नजर बनाए रखें। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर कृषि विशेषज्ञों से संपर्क कर उपचार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। ठंड के साथ धुंध भी बनी हुई है। जो फसलों के लिए फायदेमंद है। आकाश में बादलवाई के साथ ठंड तथा धुंध भी बनी रहेगी। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नही है।

--डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडू-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed