{"_id":"609039b98ebc3ebf15195a07","slug":"closed-open-grocery-stores-opened-on-protest-jind-news-rtk6070688156","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की खुली दुकानों को बंद करवाया, विरोध करने पर खुलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की खुली दुकानों को बंद करवाया, विरोध करने पर खुलवाया
विज्ञापन
प्रदेश सरकार द्वारा एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके निर्देश स्पष्ट नहीं होने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानी हुई। दरअसल सुबह-सुबह ही काफी संख्या में लोग घरों से काम धंधे के लिए निकले। ऐसे में रानी तालाब पर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए काफी लोगों को वापस भेज दिया। वहीं पुलिस ने शहर में खुली किराना की दुकानों को भी बंद करवा दिया। इसके बाद व्यापारी एकत्रित हुए और रोष जताया। इसके बाद प्रशासन ने किराना व अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी। वहीं शाम पौने पांच बजे देवीलाल चौक पर सफाई कर रहे कर्मचारी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। इसके बाद डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने मामले को संभालते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दरअसल सोमवार को लॉकडाउन के पहले दिन काफी असमंजस की स्थिति रही। लोगों को यह साफ नहीं था कि किस सामान की दुकान खुल सकती है और किसकी नहीं। इसके चलते पूरा बाजार बंद रहा। हालांकि इंदिरा व जनता बाजार खुला रहा, लेकिन प्रशासन ने इसे बंद करवा दिया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर गोयल ने बताया कि इसके विरोध में व्यापारी एकत्रित हुए और अधिकारियों से बात की। इसके बाद स्थिति साफ हो गई।
वाहन रोककर जताया रोष
वहीं सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर देवीलाल चौक के पास ही अपने वाहन रोक दिए। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें सुरक्षा की गारंटी नहीं देता वे हड़ताल करेंगे। इसी दौरान फ्लैग मार्च करते हुए डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसएसपी वसीम अकरम भी यहां पहुंचे। डीसी ने सफाई कर्मियों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सफाई कर्मी फिर से काम पर लग गए।
विज्ञापन
नहीं हो रहा था शारीरिक दूरी का पालन
वहां पर कई सारे लोग एक साथ थे, इसके चलते शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था। इसको लेकर टोका गया, लेकिन मारपीट नहीं हुई।
डॉ. सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी।