{"_id":"68b0c76d17272c33030ed5af","slug":"cleanliness-drive-will-continue-in-the-district-till-november-7-jind-news-c-199-1-jnd1002-140006-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिला में सात नवंबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिला में सात नवंबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
जींद। राज्य सरकार प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ और हरा-भरा बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में स्वच्छता अभियान 2025 शुरू किया गया है जो जिला में सात नवंबर तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ लोगों में स्वच्छता की आदत और व्यवहारिक परिवर्तन लाना है।
डीसी ने वीरवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालयों और कार्यक्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। जहां आवश्यकता हो वहां कार्यालय भवनों की मरम्मत कराई जाए। कॉरिडोर में पड़ा कूड़ा करकट हटाया जाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब सभी विभाग आपसी तालमेल और जनभागीदारी से काम करेंगे। इस मौके पर एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान और सीटीएम मोनिका मौजूद रहे।