फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cleanliness claims false, hope of improvement buried under garbage

स्वच्छता के दावे झूठे, कचरे के ढेर तले दबी सुधार की आस

Sun, 17 Jul 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness claims false, hope of improvement buried under garbage
दालमवाला होटल के पास पड़ा कूड़ा। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रहे हैं। बारिश के कारण इस कूड़े से बदबू उठ रही है। इस कारण यहां के दुकानदार तथा राहगिर पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों से ऐसा लगता है, जैसे जगह-जगह लोगों ने कूड़े के डंपिंग सेंटर बना दिए हों। 2021 में शहर ने स्वच्छता सर्वेक्षण में 195वीं रैंकिंग हासिल की थी, जबकि इससे पहले जींद का रैंक 204 था। यह रैंकिंग चार हजार शहरों में थी। इस प्रकार यह कूड़े के ढेर स्वच्छता सर्वेक्षण में जींद की रैंकिंग को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने कूड़ा उठान को लेकर टेंडर दिया हुआ है। हालांकि यह टेंडर फिलहाल एक्सटेंशन पर चल रहा है।
शहर में यदि रेलवे रोड से नए बस स्टैंड तक जाया जाए तो यह लगभग दस किलोमीटर की दूरी है। इस दस किलोमीटर की दूरी में लगभग 15 स्थान ऐसे हैं, जहां सड़क किनारे भारी संख्या में कूड़ा पड़ा है। कूड़ा भी कम मात्रा में नहीं है। यह काफी मात्रा में जगह-जगह मुख्य सड़क के किनारे पड़ा है। इस कूड़े से बरसात के मौसम के कारण सड़ांध उठ रही है। लोग इसकी शिकायत नगर परिषद को भी कर चुके हैं लेकिन कूड़ा उठाने वाला ठेकेदार सारा कूड़ा साफ नहीं करता है। यहां पर कुछ कूड़ा पड़ा रहता है। इस कूड़े पर और आसपास के लोग कूड़ डाल देते हैं। जिन दुकानों के पास यह कूड़ा पड़ा रहता है, वहां के दुकानदार इस कूड़े से उठने वाली सड़ांध से काफी परेशान हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि यहां से कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद की गाड़ी कई-कई दिन में आती है, जिस कारण यहां डंपिंग सेंटर बन गए हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण की बढ़ेगी रैंकिंग
वर्ष 2021 में जींद शहर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में 195वें स्थान पर था। यह पूरे देश की रैंकिंग थी। वहीं हरियाणा की 14 नगर परिषदों में जींद का स्थान दूसरा था। जींद से पहले रेवाड़ी शहर की सबसे स्वच्छ था। वहीं वर्ष 2020 में शहर की रैंकिंग 204 थी। वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 में शहर स्वच्छता की दशा में आगे बढ़ा था। अब जो यह कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे हैं, इससे स्वच्छता में जींद शहर काफी पिछड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े के कारण बीमारियां फैलने का खतरा
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। जब तेज बरसात होती है तो यह कूड़ा पानी के साथ सड़कों पर फैल जाता है तथा सीवरेज में जाकर सीवरेज को ब्लॉक करता है। इस कारण पानी की निकासी भी नहीं हो पाती। कूड़े पर पूरा दिन मच्छर भिनभिनाते रहते हैं। मुख्य सड़क के पास गंदगी के ढेर लगे होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों से इस समय बहुत बदबू आ रही है। बरसात होते ही यह कूड़ा चारों तरफ फैल जाता है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी होती है। उनकी दुकान के पास कूड़ा होने के कारण पूरा दिन बदबू झेलनी पड़ रही है।
-दिनेश कुमार, शहरवासी
नगर परिषद अधिकारी सफाई की तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। एक जगह कूड़े के ढेर लगने से बदबू फैल रही है। इससे बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना रहता है। बदबू आने से राहगिरों को भी परेशानी हो रही है।

-अमित कुमार, शहरवासी
शहर में कूड़ा उठान का ठेका दिया हुआ है। अभी तक उनके संज्ञान में जगह-जगह गंदगी पड़ी होने की कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो नगर परिषद अधिकारियों को बोलकर कूड़ा उठाया जाएगा। ठेकेदार से भी इस बारे में जवाब मांगा जाएगा। बरसात के मौसम में कूड़ा सड़ जाता है। इसलिए लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-डॉ. अनुराधा सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन।

 डीआरडीए के सामने स्थित हुडा मार्केट में लगे कूड़े के ढेर। संवाद।

डीआरडीए के सामने स्थित हुडा मार्केट में लगे कूड़े के ढेर। संवाद।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed