{"_id":"68ebf9d51109cdcb5703d975","slug":"cleaning-workers-raised-their-voice-and-demanded-27000-rupees-as-wages-jind-news-c-199-1-sroh1006-142393-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफाई कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद, मांगा 27 हजार मेहनताना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफाई कर्मचारियों ने आवाज की बुलंद, मांगा 27 हजार मेहनताना
Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी25-महापुकार रैली को लेकर चर्चा करते सफाई कर्मचारी। स्रोत यूनियन
जींद। कुरुक्षेत्र में नौ नवंबर को आयोजित महापुकार रैली की तैयारियों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की बैठक रविवार को लेबर शैड जुलाना में हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान मनफूल खरेंटी ने की जबकि जिला प्रधान गुलाब बिरोली ने की।
इस दौरान गुलाब बिरोली ने कहा कि यह रैली कर्मचारियों की आवाज और सम्मान की लड़ाई है। यह आंदोलन न केवल सफाई कर्मचारियों का है बल्कि हर मेहनतकश कर्मचारी की आवाज को बुलंद करेगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कई बार घोषणाएं की, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों का वेतन 26 हजार से बढ़ाकर 27 हजार करने की घोषणा की थी, लेकिन उसे अब तक लागू नहीं किया गया। कई पंचायतों में कर्मचारियों को महीनों से वेतन नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सभी पंचायतों में समान वेतनमान व नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
सेवानिवृत्ति लाभ, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा दी जाए। काम के दौरान दुर्घटना या मृत्यु की स्थिति में परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
मनफूल खरेंटी ने कहा कि अब सफाई कर्मचारी वादों पर नहीं, कार्रवाई पर भरोसा चाहते हैं। इस मौके पर प्रवीण हथवाला, संजय, ईश्वर बुआना, मुकेश देवरड़, अनिल आदि माैजूद रहे।