{"_id":"66f1c8c3d387a8393a0f6634","slug":"classical-run-for-democracy-jind-news-c-199-1-jnd1001-123427-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिलास्तरीय रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिलास्तरीय रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन कल
Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एडीसी विवेक आर्य के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करवाने के उद्देश्य से 25 सितंबर को सुबह 7 बजे जिलास्तरीय रन फॉर डेमोक्रेसी मैराथन आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि यह मैराथन दो श्रेणियों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रथम श्रेणी में दो किलोमीटर की दौड़ होगी, जो लघु सचिवालय से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड से होती हुई अर्जुन स्टेडियम में संपन्न होगी। द्वितीय श्रेणी की मैराथन में पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। यह लघु सचिवालय से शुरू होकर परशुराम चौक और सफीदों रोड मार्केट से होती हुई अर्जुन स्टेडियम में जाकर संपन्न होगी। मैराथन में पहले तीन स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।