फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   City covered with illegal hoardings and banners

Jind News: अवैध होर्डिंग और बैनरों से पटा शहर

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
City covered with illegal hoardings and banners
19जेएनडी05: पुराने बस अड्डे के पास बने भवन पर लगे पोस्टर। संवाद।
जींद। अवैध होर्डिंग व बैनर ने शहर के जहां चौक-चौराहों को बदहाल किया हुआ है। वहीं इनकी चपेट से कालोनियों के मकान भी नहीं बच सके। इसके चलते अर्बन इस्टेट, डिफेंस कालोनी, विजयनगर, गांधी नगर में मुख्य गलियों पर लगते बड़े मकानों पर भी इनका अतिक्रमण जारी है। इन स्थानों से नगर परिषद के कर्मचारी शायद ही कभी होर्डिंग हटाने के लिए आगे आए हों। जिसके चलते यहां पर बड़े-बड़े मकानों को बदहाल बनाया हुआ है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त शहर में सार्वजनिक स्थल जिसमें हाइवे, सरकारी भवन, फ्लाईओवर को भी होर्डिंग का अड्डा बनाया हुआ है। जिसके चलते शहर की सुंदरता हर जगह पर बदहाल हो रही है। यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों का ध्यान इनकी तरफ होने से हादसों का भी डर रहता है। शहर की हालात को चौक चौराहों व मुख्य मार्गों पर लग होर्डिंग व पोस्टरों ने बदहाल बना दिया है। इनकी चपेट से शहर का कोई भी चौक व सड़क नहीं बची है। जिस पर इन पोस्टरों का ग्रहण नहीं लगा हो। चौक चौराहे ही नहीं बल्कि मुख्य मार्गों पर शहर की सुंदरता के लिए लगाई गई स्ट्रीट लाइट व सड़क किनारे बने भवनों पर भी पोस्टरों की भरमार है। इसको लेकर नगरपरिषद बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। जिसके चलते नगर परिषद कार्रवाई के नाम खानापूर्ति कर रहा है। यही नहीं इसके अलावा धार्मिक, राजनीतिक, निजी प्रचार के पोस्टरों का शहर में बड़ा प्रकोप देखा जा सकता है। कालोनियों में मकानों पर लगाए गए होर्डिंग व बैनर को हटवाने के लिए आए दिन लोग नगरपरिषद में भी शिकायत दर्ज करवाते हैं। जिसके चलते इन लोगों की शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं होती।
विज्ञापन


बाक्स

रात को चलता है होर्डिंग व बैनर लगाने का खेल

शहर की कालोनियों व मकानों पर रात के समय राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के प्रचार के लिए होर्डिंग लगाए जाते हैं। जिसके चलते मकान मालिक व सरकारी भवनों की बदहाली हो रही है। इनकी तरफ नगर परिषद का कोई ध्यान नहीं है। जिसके चलते शहर में हर जगह होर्डिंग व बैनरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में अवैध स्थानों पर लगे होर्डिंग व बैनरों को हटवाया जाएगा

शहर में जहां पर भी सरकारी भवनों व सड़क किनारे मुख्य मार्गों पर होर्डिंग लगे हैं। उनको हटवाया जाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति, राजनीतिक पार्टी या फिर अन्य संस्थान को अपने होर्डिंग लगाने हैं तो शहर में निर्धारित किए गए सभी 22 यूनिपोल पर लगाए जा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क देकर मंजूरी लेनी होती है। जिन भी लोगों को होर्डिंग लगाने हैं वह निर्धारित स्थानों पर ही लगा सकते हैं।

--अनिल कुमार सीएसआई नगर परिषद जींद।

19जेएनडी05: पुराने बस अड्डे के पास बने भवन पर लगे पोस्टर। संवाद।

19जेएनडी05: पुराने बस अड्डे के पास बने भवन पर लगे पोस्टर। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed