फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Circular Road will be closed to large vehicles starting at 5 PM today.

Jind News: आज शाम पांच बजे से बंद रहेगा बड़े वाहनों के लिए सरकूलर रोड

Tue, 20 Oct 2026 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Circular Road will be closed to large vehicles starting at 5 PM today.
रोहतक। दशहरा को लेकर आज शाम पांच बजे से अशोका चौक से पुरानी आईटीआई जाने वाला सर्कुलर रोड चारपहिया वाहनों के लिए बंद रहेगा। ओल्ड आईटीआई मैदान में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नई अनाज मंडी के सामने होने वाले सनातनी सम्मेलन में आगमन के चलते यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि रावण दहन के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्त करेंगे। साथ ही डीएसपी भी स्थिति पर नजर रखेंगे। आम लोगों से आग्रह है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या वाहन दिखाई देने पर तुरंत डायल 112 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01262-228113 अथवा मोबाइल नंबर 9996464100 पर सूचना दें।
विज्ञापन


आठ जगह लगाए जाएंगे नाके
आईटीआई ग्राउंड में आठ जगह नाके लगाए गए हैं। एसपी ने कहा कि वाहन चालकों को मंगलवार शाम पांच बजे के बाद से रावण दहन होने तक ओल्ड आईटीआई ग्राउंड की तरफ जाने से बचना चाहिए। केवल पैदल यात्री या दोपहिया वाहन ही नाकों से गुजर सकते हैं। इसके अलावा, स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर के पीछे बनाई गई है पार्किंग
आम लोगों के लिए शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्युनिटी सेंटर के पीछे पार्किंग बनाई गई है। सड़क और नो-पार्किंग जोन में वाहन मिलने पर उसे जब्त किया जाएगा। इसके लिए क्रेन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed