फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chit fund company committed fraud of Rs 1.20 crore

Jind News: चिटफंड कंपनी ने 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी की

Fri, 13 Sep 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Chit fund company committed fraud of Rs 1.20 crore
जींद। चिटफंड कंपनी ने मोटा मुनाफा देने का लालच देकर लोगों से 1 करोड़ 20 लाख रुपये ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बरसाना गांव निवासी रविंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2023 में सुखदेव और सुंदर सैनी उनसे मिलने के लिए आए। उन्होंने बताया था कि उन्होंने नाउ वर्ल्ड कंपनी शुरू की है। इसको सात लोग प्रमोट करेंगे। जितना निवेश करोगे उस राशि से बकरी के दूध के प्रोडक्ट तैयार किए जाएंगे। निवेश की गई राशि जब तक डबल नहीं हो जाती तब तक 12 प्रतिशत रॉयल्टी हर महीने खाते में आती रहेगी। इसके बाद उसे मिलने के लिए गुरुग्राम के एक होटल में बुलाया गया। 21 सितंबर 2023 को जब वह होटल में गया तो वहां पर काफी लोग आए हुए थे। उसे वहां राधेश्याम, बंसी सिहाग, सुंदर सैनी, सुखदेव सैनी मिले। उन्होंने कहा कि उनकी फ्यूचर मेकर लाइफ केयर प्राइवेट लिमिटेड के केस में जमानत हो गई है। अब हम चारों मिलकर कंपनी को चलाएंगे। पैसों को लेकर हुई बातचीत के बाद उसने उन्हें साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए। उन्होंने कहा कि आपको कंपनी की आईडी दे दी है। अब अन्य लोगों से भी कंपनी में राशि लगवाओ। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग जगह कंपनी के सेमिनार लगवाए। फिर उसने अपने जानकार, रिश्तेदारों समेत 32 से ज्यादा लोगों से कंपनी में कुल एक करोड़ 20 लाख रुपये कंपनी में जमा करवा दिए। एक महीने की उन्हें रॉयल्टी मिली, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं मिला। जब उन्होंने आरोपियों से पूछा तो बताया गया कि उन्होंने निवेश अस्पताल तथा पुष्कर के निकट बनने वाली रिसोर्ट व्यवसाय में किया है। फिर उन्हें क्रिप्टो करंसी का झांसा दिया गया। फिर उन्हें राशि दोगुनी देने की बात कही गई। जो चेक उन्हें दिए गए थे, वे बाउंस हो गए। जब उन्होंने राशि मांगी तो आरोपियों ने उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और निवेश की गई राशि को लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने नाउ वर्ल्ड के निदेशक सोनू, बुसानिया होटल के निदेशक राहुल व तेजपाल, क्रिप्टो करंसी के निदेशक दिनेश मौर्य, दिवाकर मौर्य, फ्यूचर मेकर लाइफ केयर के सीएमडी राधेश्याम, एमडी बंसी सिहाग, सुंदर सैनी, सुखदेव सैनी समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -एएसआई मोहिंद्र, जांच अधिकारी, सदर थाना, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed