फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister Flying Squad caught illegal ration from depot

मुख्यमंत्री उडनदस्ते ने रोहतक रोड स्थित डिपो पर छापामारी कर पकड़ा अवैध राशन

Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad caught illegal ration from depot
जींद। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने रोहतक रोड स्थित एक राशन डिपो पर छापा मारकर अंदर रखे अवैध राशन को कब्जे में लेकर डिपो संचालक रमेश के खिलाफ शहर थाना पुलिस में कालाबाजारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यहां गरीबों के राशन पर डाका डाला जा रहा है। जांच के दौरान 65.71 क्विंटल गेहूं, 180 लीटर सरसों का तेल व अन्य सामग्री बरामद हुई है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के साथ उनकी डिपो की जांच के लिए ड्यूटी लगी थी। इस डिपो की पहले भी कई बार शिकायत मिल चुकी थी। जांच के दौरान डिपो पर 65.71 क्विंटल गेहूं, 180 लीटर सरसों का तेल, 236 किलो चीनी तथा 18 घरेलू गैस सिलिंडर अवैध रूप से रखे मिले। डिपो के अंदर मिले इस सामान का डिपो धारक के पास कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। इस राशन को उपभोक्ताओं को वितरित नहीं किया गया और न ही इसका रिकॉर्ड विभाग के पास जमा करवाया गया। इस संबंध में डिपो धारक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि डिपो संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed