{"_id":"67365260953b7b7c6f05a5a6","slug":"cheated-of-rs-24-lakh-on-the-pretext-of-sending-it-to-america-jind-news-c-199-1-sroh1007-125722-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर 24 लाख रुपये ठगे
Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
जींद। अमेरिका भेजने के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने व रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने गाजियाबाद निवासी अजय डेनियल, विनीत त्यागी व बलेश त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरकरामजी निवासी बलजीत ने कहा कि गाजियाबाद के अजय डेनियल ने उसके गांव के तीन लड़कों को अमेरिका भेजा हुआ है। वह भी अपने बेटे प्रवीण को अमेरिका भेजना चाहता था। इसके लिए वह अपने भाई के साथ आरोपियों के गाजियाबाद कार्यालय में गया। वहां पर तीनों आरोपियों ने 40 लाख रुपये में अमेरिका का वीजा लगवाकर पांच साल का वर्क परमिट दिलवाने की बात कही। उन्होंने अजय के मोबाइल पर प्रवीण के दस्तावेज भेज दिए और चार लाख रुपये नकद दिए। इसके बाद अजय ने विनीत त्यागी का नंबर दिया और उसको साढ़े तीन लाख रुपये देने के लिए कहा। इसके बाद उनके बेटे को दिल्ली एयरपोर्ट पर बुलाया, लेकिन वीजा नहीं लगने की बात कहकर वापस भेज दिया। इसके बाद अजय ने उनके बेटे को किसी छोटे देश का वीजा लगवाकर भेज दिया। उनका बेटा करीब पांच महीने वहीं रहा, लेकिन उसे वहां से अमेरिका का वीजा नहीं लगवाया। आरोपियों ने वहां पर उसके बेटे को खाने का खर्च भी नहीं दिया। इससे उनका बेटा परेशान हुआ तो उन्होंने खुद के खर्च पर वापस बुला लिया। इस दौरान आरोपियों ने कई बार में उनसे 24 लाख रुपये हड़प लिया। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा कि पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।