फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chairman Captain Yogesh Bairagi explained the importance of yoga.

Jind News: चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने बताए योग के महत्व

Sun, 21 Jun 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chairman Captain Yogesh Bairagi explained the importance of yoga.
21जेएनडी24: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम में योग करते मुख्याति​थि व अन्य प्रशासनिक अ​धिक
जुलाना। कस्बे की नई अनाजमंडी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम होशियार सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का एक प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन

योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और संतुलन स्थापित करने का भी कार्य करता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति तनाव मुक्त जीवन जी सकता है। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोग अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे समय में योग एक प्रभावशाली उपाय बनकर सामने आया है, जो व्यक्ति को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। इस अवसर पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अक्षयदीप चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र बांगड़, एसडीओ बिजली विभाग अशोक शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव कोमिला, सचिव नगर पालिका सौरभ जैन, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed