फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CBSE launched Pariksha Sangam Portal for the convenience of the students

सीबीएसई ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लॉन्च किया परीक्षा संगम पोर्टल

Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
CBSE launched Pariksha Sangam Portal for the convenience of the students
सीबीएसई स्कूल का फोटो। संवाद - फोटो : Jind
जींद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च किया है। परीक्षा संगम स्कूल क्षेत्रीय कार्यालयों और सीबीएसई मुख्यालय की ओर ले ली जाने वाली विभिन्न परीक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा। यहां विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने तक की पूरी जानकारी रहेगी।
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा परिणाम अगले दो सप्ताह के भीतर किसी भी समय आने की उम्मीद है और परीक्षा संगम पोर्टल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आंसर सीट या रिवेल्युएशन की फोटोकापी के सभी अनुरोध भी इस साइट के माध्यम से किए जाएंगे। सीबीएसई के अनुसार पोर्टल को तुरंत चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वेबसाइट के लिंक के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। स्कूल के परिणाम यहां डाउनलोड किए जा सकते हैं। परिणाम के संबंध में किसी भी अन्य सवाल के लिए विद्यार्थी स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र सीबीएसई के मेन पेज पर दिए लिंक पर भी परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई की लगभग सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन हैं। वह विभिन्न पोर्टलों के माध्यम से चल रही हैं। अब सभी गतिविधियों को परीक्षा संगम पोर्टल में इंटीग्रेट किया जाएगा। इस प्रकार सभी के लिए एक सिंगल विंडो प्रारूप सुनिश्चित किया जाएगा। जिलेभर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 56 से ज्यादा स्कूल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने दसवीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जबकि सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों का परीक्षा परिणाम आना बाकी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सीबीएसई ने संगम पोर्टल लॉन्च किया है। सीबीएसई मुख्यालय की ओर ले ली जाने वाली विभिन्न परीक्षा संबंधित प्रक्रियाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा। यहां विद्यार्थी के रजिस्ट्रेशन से लेकर बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित होने तक की पूरी जानकारी रहेगी। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--रीटा अरोड़ा प्राचार्य, महाराजा अग्रसेन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जींद।
05जेएनडी03: सीबीएसई स्कूल का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed