फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   case registeredagainst 50 others for blocking highway

बिजली न आने पर हाईवे जाम करने के आरोप में एक नामजद तथा 40-50 अन्य पर केस

Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
case registeredagainst 50 others for  blocking highway
शाहपुर गांव में हाईवे जाम करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद कर 40-50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईएसआई सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की रात को वह अमरहेड़ी गांव के पास मौजूद था। उसे सूचना मिली थी कि गांव शाहपुर में बिजली न आने के कारण शाहपुर गांव निवासी दरबेश की अध्यक्षता में गांव के अन्य लोगों द्वारा पटवार भवन के सामने नेशनल हाईवे 709, जाम कर दिया गया है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर दरबेश के नेतृत्व में 40-50 लोग सड़क पर बैठकर रास्ता बंद किए हुए थे। इस मामले की उन्होंने मोबाइल से वीडियो बनाई। इसके बाद ग्रामीणों की एक्सईएन बिजली बोर्ड से मोबाइल पर बात करके बिजली सप्लाई में आई बाधा को दूर करवाया। बिजली आने पर दरबेश के कहने पर गांव वालों ने नेशनल हाईवे को खोल दिया। इसके चलते एक घंटा नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर शाहपुर गांव निवासी दरबेश सहित 40-50 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed