{"_id":"5e6d43028ebc3ea7c60cecda","slug":"case-registered-on-school-s-teacher-jind-news-rtk546866599","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की टांग टूटने के मामले में अध्यापक पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की टांग टूटने के मामले में अध्यापक पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। कक्षा में उबासी आने पर चौथी कक्षा की छात्रा की टांग टूटने के मामले में पुलिस ने अध्यापक संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक सप्ताह के अंदर दो स्कूलों में इस प्रकार बच्चों को प्रताड़ित करने के मामले सामने आ चुके हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को इस प्रकार बच्चों को प्रताड़ित नहीं करने के आदेश जारी किए हैं।
चार दिन पहले एक मामला शादीपुर स्कूल का सामने आया था, जहां पर एक अध्यापक ने एक छात्रा को सवाल नहीं आने पर लकड़ी की फट्टी से पीटा था। परिजनों ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। अध्यापक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दूसरा मामला पोली गांव के प्राथमिक स्कूल का है, जहां पर जेबीटी अध्यापक संजय ने चौथी कक्षा की छात्रा को उबासी आने पर मुर्गा बना दिया और उसकी पीठ पर छात्रों को बैठा दिया था। छात्रों के वजन से छात्रा की टांग टूट गई। पोली गांव निवासी बच्ची की मां मनीषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेबीटी अध्यापक संजय ने उसकी बेटी को मुर्गा बनाकर ऊपर बच्चे बैठा दिए, जिससे उसकी टांग टूट गई। पुलिस ने लड़की की मां मनीषा की शिकायत के आधार पर जेबीटी अध्यापक संजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चों को प्रताड़ित करने के दो मामले सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी शिवनारायण शर्मा ने सभी स्कूल मुखियाओं को पत्र लिख निर्देश दिए हैं कि कोई भी अध्यापक बच्चों को दंडित या प्रताड़ित नहीं करेगा। अगर कोई अध्यापक आदेशों की अवहेलना करेगा तो संबंधित स्कूल मुखिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बच्ची की मां मनीषा की शिकायत के आधार पर जेबीटी अध्यापक संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।