{"_id":"61b8d600f8d1ce61b515b879","slug":"case-registered-against-two-youths-for-attacking-with-knife-jind-news-rtk6327280136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू से हमला करने में दो युवकों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकू से हमला करने में दो युवकों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। भिवानी रोड बाईपास स्थित शराब ठेके के पास 12 दिसंबर की रात को युवक पर चाकुओं से हमला कर घायल करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने विकास नगर निवासी सोमबीर और एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
बुढ़ा बाबा बस्ती निवासी 20 वर्षीय हर्ष ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग एक महीने पहले उसका और विकास नगर निवासी सोमबीर का झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों का लोगों ने समझौता करवा दिया। वह 12 दिसंबर शाम को अपने सैटरिंग के काम से घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से सोमबीर अपने हाथ में चाकू लिए एक और युवक के साथ आ गया। सोमबीर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, दूसरे युवक ने कड़े से सिर पर कई वार किए। सोमबीर ने उसके पेट, बाजू में चाकू घोंप दिए। उसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सोमबीर को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ जान से मारने की नियत से चाकू मारने के आरोप में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।