फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case registered against nine nominated and many unknowns for jamming

जाम लगाने पर कंडेला में पांच व रामराय में चार लोग नामजद

Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against nine nominated and many unknowns for jamming
जींद। बिजली कट के विरोध में नौ अप्रैल रात को कंडेला और दस अप्रैल की सुबह रामराय गांव में जाम लगाने पर पुलिस ने नौ लोगों को नामजद कर 70-80 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना के एएसआई महीपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 9 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रात 9 बजे कंडेला गांव में जींद-कैथल मार्ग पर कुछ लोगों ने जाम लगा दिया था। जाम लगाने वालों में कंडेला गांव निवासी सोनू, राजू, रणधीर, कृष्ण, नरेश, विक्रम और 50-60 लोग थे। उन्होंने सड़क पर अवरोधक डालकर रास्ता बंद कर दिया था। इसके कारण जाम लग गया और काफी वाहन जाम में फंस गए। यह जाम अगले दिन 10 अप्रैल सुबह साढ़े 7 बजे तक लगा रहा था।
विज्ञापन

वहीं हांसी रोड स्थित टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के एएसआई यशबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल की सुबह से शाम साढ़े 3 बजे तक राजपुरा भैण के सरपंच टेका, सुलतान, सूरज और रामफल समेत 15-20 अन्य लोगों ने गांव रामराय में बस अड्डे के पास जींद-हांसी स्टेट हाईवे पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। इससे जींद से हांसी का रास्ता बंद हो गया था और जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। पुलिस के समझाने के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed