{"_id":"65f74420b7b1a29ff80d4034","slug":"case-registered-against-nine-including-three-named-for-attacking-shopkeeper-jind-news-c-199-1-sroh1007-114515-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकानदार पर हमला करने पर तीन नामजद सहित नौ पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकानदार पर हमला करने पर तीन नामजद सहित नौ पर केस दर्ज
Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
जींद। विद्यापीठ मार्ग पर दुकान में घुस दुकानदार पर हमला कर घायल करने पर शहर थाना पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भटनागर कॉलोनी निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी विद्यापीठ मार्ग पर दुकान में ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान मनोहरपुर निवासी राहुल अपने दोस्तों के साथ दुकान में घुस गया और तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। जब दोनों ग्राहकों ने बचाव की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया। इसमें तीनों को चोट आई। आसपास के दुकानदारों को एकत्रित होता देख आरोपी फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर राहुल, गांव अहिरका निवासी हर्ष, गांव लुदाना निवासी गुगन को नामजद कर छह अन्य के खिलाफ तेेजधार हथियार से हमला करने, तोड़फोड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद