फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Case of contesting Zilla Parishad elections on fake marksheet in Jind, case registered against candidate

Jind: फर्जी मार्कशीट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ने का मामला, वार्ड नंबर सात से उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 17 Nov 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

जांच में सामने आया कि अंग्रेज सिंह के जन्मप्रमाण पत्र व स्कूल प्रमाण पत्र में एक जन्मतिथि थी। इसके अलावा दसवीं कक्षा की मार्कशीट में अलग जन्मतिथि थी। इसके अलावा खुद अंग्रेज सिंह व उसकी माता के नाम में भी बदलाव किया मिला।

विज्ञापन
Case of contesting Zilla Parishad elections on fake marksheet in Jind, case registered against candidate
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के वार्ड नंबर सात से जिला परिषद सदस्य मांडी कलां निवासी अंग्रेज के खिलाफ दसवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट के आधार पर चुनाव लड़ने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह मामला वर्ष 2022 में हुए जिला परिषद के वार्ड सात का है। इसमें प्रतिद्वंदी अनुराग खटकड़ ने मार्कशीट को लेकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी हासिल की थी।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड सात से चुनाव हारे अनुराग खटकड़ ने आरटीआई के माध्यम से मांडी कलां निवासी अंग्रेज सिंह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने दसवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट पर चुनाव लड़ा है। जिसके साक्ष्य उन्होंने आरटीआई के माध्यम से निकलवाए। इसमें जन्मतिथि व नाम के स्थान पर कटिंग की मिली। जिसकी बोर्ड में जांच करवाने पर वह फर्जी मिली। इस चुनाव में अंग्रेज सिंह जीत गए थे। जिसमें अनुराग खटकड़ कम वोटों से हारे थे।  
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि अंग्रेज सिंह के जन्मप्रमाण पत्र व स्कूल प्रमाण पत्र में एक जन्मतिथि थी। इसके अलावा दसवीं कक्षा की मार्कशीट में अलग जन्मतिथि थी। इसके अलावा खुद अंग्रेज सिंह व उसकी माता के नाम में भी बदलाव किया मिला। इस पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अनुराग खटकड़ की शिकायत पर अंग्रेज सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed