{"_id":"615f30bd8ebc3e25e11e0502","slug":"case-filed-against-two-people-for-the-murder-of-a-person-jind-news-rtk6263560182","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यक्ति की हत्या के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिल्लूखेड़ा। कालवा गांव में एक व्यक्ति की वीरवार को रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने इस मामले में मृतक के भतीजे के बयान पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भतीजे नीरज ने वीरवार को पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चाचा वेदपाल अविवाहित था। छह अक्तूबर को सुबह वेदपाल घूमने के लिए गांव के तालाब के पास गया था, लेकिन थोड़ी देर में सूचना मिली कि वह तालाब के पास पड़ा हुआ है। वह मौके पर पहुंचा तो उसको वेदपाल ने बताया कि उसे गांव के ही मनजीत व सचिन ने लाठी-डंडों पीटा है। कई दिन पहले उसकी आरोपियों के साथ गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के तहत उस पर हमला किया गया है। नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके चाचा वेदपाल को घायल अवस्था में जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसके चाचा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतक वेदपाल के भतीजे नीरज के बयान पर पुलिस ने आरोपी मनजीत व सचिन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।