फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Car rider killed ITBP jawan in truck collision

ट्रक की टक्कर से कार सवार आईटीबीपी जवाने की मौत

Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car rider killed ITBP jawan in truck collision
आईटीबीपी जवान राजेंद्र मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : Jind
किनाना और गतौली के बीच आटीबीपी जवान 31 वर्षीय राजेंद्र मिश्रा की कार ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे राजेंद्र की मौत हो गई। अमरहेड़ी रोड निवासी राजेंद्र अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी में था। वह ढाई महीने पहले राजस्थान के अलवर में कमांडो की ट्रेनिंग पर गया हुआ था।
विज्ञापन

अलवर में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह शनिवार को अपने घर जींद आ रहा था। रोहतक तक यूनिट के कई दोस्तों के साथ निजी गाड़ी में आया। रोहतक पहुंचने में काफी देरी होने के कारण वह घरवालों को फोन कर किराये पर कोई गाड़ी भेजने के लिए कहा। इसके बाद परिजन एक ट्रांसपोर्ट से संपर्क कर गाड़ी भेजी। इस दौरान राजेंद्र के साथ उसका दोस्त भी था। वह जुलाना में उतर गया। दोस्त को उतारने के बाद राजेंद्र ने भाई कमल को फोन कर बताया कि वह शीघ्र ही पहुंचने वाला है। इस दौरान जब वह गतौली और किनाना के मध्य पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक बरसोला निवासी राजेश सुरक्षित बच गया। हादसे की जानकारी कार चालक ने राजेंद्र के परिजनों को दी। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर राजेश की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र का नहर पुल के पास श्मशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

दस वर्ष पहले आईटीबीपी में हुआ था भर्ती
राजेंद्र मिश्रा दस वर्ष पहले आईटीबीपी में भर्ती हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही राजेंद्र का ब्रेन हैमरेज हो गया था। इस बीमारी से वह लंबे समय तक लड़ा और चार साल पहले ठीक हो गया। अब वह राजस्थान के अलवर में कमांडो की ट्रेनिंग पूरी कर घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडो बनने के बाद शादी करने का था इरादा
राजेंद्र मिश्रा अविवाहित थे। वह आईटीबीपी में दस वर्ष पहले भर्ती हुए थे। परिजनों ने उन पर शादी का कई बार दबाव बनाया, लेकिन उन्होंने हर बार कमांडो बनने के बाद ही शादी करने की बात कही।

 आईटीबीई के जवाने का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते ग्रामीण और पुलिस।

आईटीबीई के जवाने का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते ग्रामीण और पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed