{"_id":"668f17cc609147b6e30720f4","slug":"camp-to-clear-ppp-related-errors-from-today-jind-news-c-199-1-sroh1006-119771-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पीपीपी से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए शिविर आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पीपीपी से संबंधित त्रुटियों को दूर करने के लिए शिविर आज से
Thu, 11 Jul 2024 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
जींद। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की तरफ से जिला में शहरी क्षेत्र के वार्ड स्तर पर और प्रत्येक गांव में 11 से 15 जुलाई तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिकों की परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से संबंधित त्रुटियों को दूर किया जाएगा। शिविरों में क्रीड की ओर संबंधित विभागों से तालमेल बनाकर नागरिकों पीपीपी से संबंधित समस्याओं को दूर किया जाएगा। एडीसी एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि शिविर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक लगाए जाएंगे। शिविर को लेकर एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, क्रीड, श्रम विभाग के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। क्रीड विभाग द्वारा इन सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर पीपीपी की त्रुटियों को दूर करवाया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को करने को लेकर लगाए जाने वाले शिविरों को लेकर सभी सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए जा रहे हैं। शिविरों के बारे में गांवों में मुनादी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को करने को लेकर लगाए जाने वाले शिविरों को लेकर सभी सरपंचों और ग्राम सचिवों को निर्देश दिए जा रहे हैं। शिविरों के बारे में गांवों में मुनादी भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन