{"_id":"6821032fca2d1b318905e701","slug":"cabinet-minister-krishna-kumar-bedi-organized-a-public-hearing-in-narwana-jind-news-c-199-1-sroh1009-134499-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लगाया जन सुनवाई दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने लगाया जन सुनवाई दरबार
Mon, 12 May 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 12 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में खुला दरबार लगाकर आमजन की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए और एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय उत्थान के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की फसलों की एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को समय पर भुगतान भी मिल रहा है। सरकार हर वर्ग के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और चुनावी वायदों को धरातल पर उतारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
मंत्री बेदी ने कहा कि नरवाना क्षेत्र में विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और भविष्य में क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी नहीं होनी चाहिए और किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार लगातार नई योजनाएं और कल्याणकारी नीतियां लागू कर प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में भी प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। सुशासन, पारदर्शिता और तकनीक के कुशल उपयोग से शासन व्यवस्था में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
इस मौके पर प्रमोद शर्मा, रिछपाल शर्मा, ओम प्रकाश थुआ, जय नारायण, सुरेश दनौदा, ईश्वर गोयल, राजेश शर्मा एडवोकेट, शिशपाल भाणा, सत्यवान शर्मा, दिनेश गोयल, सुरेंद्र हथो, अमित ढाकल, सुरेंद्र प्रजापति, हंसराज समैण, अमित धरौदी, सुशील नायक एडवोकेट, नगर पार्षद सत्यवान बेदी, सुरेश पांचाल, विनय मित्तल व साहिल शर्मा मौजूद रहे।