{"_id":"681e55d99553a267ea02359a","slug":"by-pressing-the-power-button-of-your-mobile-three-times-you-can-dial-112-jind-news-c-199-1-sroh1006-134411-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मोबाइल से तीन बार पावर बटन दबाने से डायल 112 पर हो जाती है कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मोबाइल से तीन बार पावर बटन दबाने से डायल 112 पर हो जाती है कॉल
विज्ञापन
09जेएनडी16-सीआरएसयू में छात्राओं को अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए आईपीएस सोनाक्षी सिंह।
- फोटो : mathura
जींद। मोबाइल से तीन बार पावर बटन दबाने से अपने आप डायल 112 पर कॉल हो जाती है। तभी आपकी लोकेशन पुलिस को मिलती है और बचाव व सहायता के लिए पुलिस की गाड़ी पहुंच जाएगी। ऐसा कहना है एएसपी सोनाक्षी सिंह का, वह जिला पुलिस की ओर से चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रही थीं।
यह कार्यक्रम कुलसचिव प्रो. लवलीन मोहन की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान चीफ वार्डन जसबीर सूरा, डॉ. सुनीति वार्डन, पुलिस पीआरओ अमित कुमार और दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज उप निरीक्षक बबीता देवी भी मौजूद रही।
एएसपी सोनाक्षी सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान करना समाज और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लड़की हारती तब है, जब वह कठिन परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास खो देती है। शिक्षा के माध्यम से लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भावना को विकसित करने के अलावा महिला अपराधों के खिलाफ जागरूकता लानी होगी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि साइबर अपराध वह अपराध है, जो इंटरनेट, कंप्यूटर नेटवर्क या मोबाइल तकनीक के माध्यम से किया जाता है। इसमें किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी चुराना, बैंक खाता हैक करना, सोशल मीडिया अकाउंट को नुकसान पहुंचाना, फर्जी ईमेल या लिंक भेजना या फिर ऑनलाइन धोखाधड़ी करना और महिलाओं के साथ साइबर उत्पीडऩ, बदला लेने वाला पोर्न, बलात्कार की धमकियां, यौन उत्पीडऩ या हत्या तक की जा सकती है। दुर्गा शक्ति इंचार्ज उपनिरीक्षक बबीता देवी ने कहा कि महिलाओं के स्वाभिमान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का दुर्गा शक्ति पुलिस एक सशक्त पहल है।