फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses are not operating according

Jind News: समय सारिणी के अनुसार नहीं चल रही बसें, निजी बसों को मिल रहा अधिक समय

Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Buses are not operating according
रोहतक। जिले के रोडवेज डिपो के काउंटरों पर लिखी गई समय सारिणी और बसों की वास्तविक स्थिति मेल नहीं खा रही हैं। संवाददाता की ओर से सोमवार को काउंटर संख्या 14 की पड़ताल की गई। निजी बसों के लिए पांच मिनट का समय तय होने के बावजूद वे अधिक देर लगाती दिखाई दीं। सरकारी बस निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। इन सब के चलते यात्री निजी बसों में सफर करने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


दोपहर 02:40 बजे आने वाली निजी बस अपने निर्धारित समय पर चली गई। 02:45 बजे अगली बस को आना था लेकिन काउंटर खाली रहा। हैरानी तब हुई जब 02:50 बजे आने वाली बस पहुंची ही नहीं और उसकी जगह निजी बस काउंटर पर लग गई। रोडवेज बस के इंतजार में खड़े यात्रियों को निजी बस में ही बैठना पड़ा। यात्री संदीप ने बताया कि निजी बस बेहद धीरे और शहर में हर जगह रुक कर जाती है लेकिन मजबूरी के कारण इन्हीं में सफर करना पड़ रहा है। इस बस के लिए पांच मिनट का समय निर्धारित होने के बावजूद यह अधिक देर तक काउंटर पर खड़ी रही।
विज्ञापन


--

मामला हमारे संज्ञान में है और हमने इसकी जानकारी आरटीए को दी है। इसका जल्द-से-जल्द निपटारा किया जाएगा।

नवीन कुमार, डिपो महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज

डिपो महाप्रबंधक से रोडवेज कर्मी नाराज

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने डिपो महाप्रबंधक पर यूनियन प्रतिनिधियों का शोषण करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों के लंबित रात्रि भत्ते और अन्य समस्याओं को लेकर यूनियन की ओर से 27 अक्तूबर को महाप्रबंधक के विरोध में धरना दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की बजाय महाप्रबंधक की ओर से यूनियन प्रतिनिधियों को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही अनाप-शनाप आदेश जारी किए जा रहे हैं।


सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक से मांग की है कि यूनियन प्रतिनिधियों को प्रताड़ित करने वाली कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। चेतावनी भी दी कि यदि यह शोषण जारी रखा गया तो मोर्चा के प्रतिनिधि रोडवेज के महानिदेशक से मिलेंगे। उन्हें डिपो की वास्तविक स्थिति और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed