फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bullet, young man, cleaning, revolver, jind

रिवाल्वर की सफाई करते समय युवक को लगी गोली

Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bullet, young man, cleaning, revolver, jind
गोली लगने से घायल युवक नागरिक अस्पताल में दाखिल। - फोटो : jind
रोडवेज वर्कशाप के निकट बैठे युवक को संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया। युवक को गोली गले व कंधे को छूते हुए निकल गई। गोली लगने से घायल हुए युवक ने बताया कि गोली आर्मी में कार्यरत एक युवक के रिवाल्वर से सफाई करने के दौरान लगी है। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस युवक के बयान दर्ज करने नागरिक अस्पताल में पहुंची, लेकिन गले में गोली के छर्रे लगे होने के कारण फिलहाल बयान देने में अनफिट करार दिया। 
विज्ञापन


गांव बुराडैहर निवासी राजेश कुमार अपने ही परिवार के आर्मी में कार्यरत मनीष के साथ बुधवार को जींद आया हुआ था। इस दौरान वह रोडवेज की वर्कशॉप के सामने स्थित गली में बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक मनीष की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चल पड़ी और गोली राजेश के गले व कंधे को छूते हुए निकल गई। लेकिन इस दौरान गले में गोली के छर्रे जा लगे। गोली लगने से घायल हुए राजेश को तुरंत नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इस दौरान राजेश ने बताया कि वह आर्मी में कार्यरत मनीष के साथ बैठा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान मनीष अपनी रिवाल्वर की सफाई कर रहा और अचानक गोली चल गई और गोली उसके गले को छूते हुए निकल गई। उसने बताया कि गोली इत्तफाकियां चली है और वह किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहता है। बाद में चिकित्सकों ने उसके बयान देने में अनफिट करार दिया। इस कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई। सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि गोली आर्मी में तैनात एक युवक की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली है। युवक को चिकित्सकों ने बयान देने में अनफिट बताया है। बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed