फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bull, bariear on ntraific, jind

आफत बने सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु

Wed, 03 Aug 2016 12:45 AM IST
jind
jind Updated Wed, 03 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
bull, bariear on ntraific, jind
शहर की सड़कों पर वाहनों के बीच घूमते सांड़। - फोटो : bureau
 शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु लोगों के लिए आफत बन गए हैं। इससे एक ओर जहां शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं हादसों का अंदेशा भी बना रहता है। पिछले तीन साल से जिला प्रशासन लावारिस पशुओं से निपटने की योजना बना रहा है, लेकिन अब तक इसका कोई परिणाम नहीं निकला है। हालत यह है कि जींद के विधायक से लेकर प्रतिष्ठित चिकित्सक और वकील तक लावारिस सांड़ और गायों की चपेट में आ चुके हैं। शहर में करीब पांच हजार लावारिस पशु घुम रहे हैं। इनमें अधिकतर गायें और सांड़ हैं। सफेद गायों को तो जैसे-तैसे गोशाला भेजने का इंतजाम किया जाता है, लेकिन काले सांड़ और गायों को गोशाला भी लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में प्रशासन भी इसके आगे पस्त नजर आता है। शहर की सड़कों पर लगातार हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन


विधायक भी हो चुके हैं शिकार
शहर में लावारिस सांड़ों की हालत यह है कि विधायक डॉ. हरचिंद मिढ़ा करीब दो साल पहले सांड़ की चपेट में आ चुके हैं। इस हादसे के बाद से उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही है। डॉ. मिढ़ा के अनुसार सरकार और प्रशासन को लावारिस पशुओं पर लगाम लगाने के लिए यथाशीघ्र योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन


कई लोग गवा चुक हैं जान
सांड़ों के चपेट में आने से कई लोग अपनी जान तक गवा चुके हैं। इसमें सामान्य अस्पताल के डॉ. अश्वनी शर्मा, शहर के प्रतिष्ठित एडवोकेट कमल गोस्वामी की मौत हो चुकी है। वहीं जाट संस्था के महासचिव मास्टर रण सिंह भी सांड़ों की चपेट में आ चुके हैं। बीती 25 जुलाई को दालमवाला गांव का एक युवक भी सांड़ की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को सड़कों पर डेरा
बारिश का मौसम आते ही सांड़ अब रात के समय सड़कों पर डेरा जमा रहे हैं। दरअसल मच्छरों से बचने के लिए सांड़ रात के समय सड़कों पर आते हैं, ताकि वाहनों की हवा के कारण मच्छर कम परेशान करें। ऐसे में काले सांड़ रात को दिखाई भी नहीं देते और हादसा होने का खतरा बना रहा है।


डालेंगे जनहित याचिका
शहर में सांड़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है। एक ओर जहां शहर के साथ लगते गांवों के किसान इससे परेशान हैं, वहीं व्यापारियों के लिए भी यह आफत बने हुए हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसको लेकर जल्द ही जनहित याचिका डाली जाएगी। सरकार को गोरक्षा कानून से पहले गायों और सांड़ों का इंतजाम करना चाहिए था।
- सुनील वशिष्ठ टीम अन्ना।

कोई समाधान नहीं
शहर में गायों और सांड़ों की समस्या गंभीर है, लेकिन गोशालाएं इनको लेने से साफ मना कर रही हैं। ऐसे में प्रशासन के पास अब इनका कोई समाधान नहीं है।
- अशोक सैनी, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद जींद।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed