फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Building construction workers union demonstrated, expressed anger by burning an effigy

Jind News: भवन निर्माण कामगार यूनियन ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया रोष

Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Building construction workers union demonstrated, expressed anger by burning an effigy
23जेएनडी26-मांगों को लेकर पुतला फूंककर रोष प्रकट करते हुए भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य। स
जींद। निर्माण मजदूरों के पंजीकरण को ब्लॉक करने के विरोध में मजदूर व कारीगर ने गोहाना रोड पर पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन से पहले मजदूर भवन में बैठक की गई। यूनियन के राज्य अध्यक्ष कामरेड सुखबीर सिंह, सीटू राज्य प्रधान सुरेखा, जिला सचिव कपूर सिंह व कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान ने कहा कि यूनियन लंबे समय से बोर्ड से मिलने वाले लाभ व 90 दिन की जांच में फैले गोलमाल को उजागर करती रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 32 हजार निर्माण मजदूरों को बोर्ड से मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया है, जो सीधे तौर पर मजदूरों के अधिकार पर हमला है। इसे सहन नहीं किया जाएगा और 28 जनवरी को श्रम मंत्री के आवास पर अंबाला में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 90 दिन की जांच का अधिकार यूनियनों से छीना गया। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जबकि ये सच नहीं था। उसी समय अपना विरोध दर्ज करवाते हुए यूनियन का कहना था कि अब जिनको जांच का अधिकार दिया गया है, वह भ्रष्टाचार के अड्डे बनेंगे और यूनियन की बात यूनियन की बात सही साबित हुई है। परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता के चलते निर्माण मजदूरों का अच्छा खासा हिस्सा लाभ से वंचित हो रहा है। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा मांग करती है कि रद्द किए गए सभी निर्माण मजदूरों के पंजीकरण बहाल किए जाए तथा भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई की जाए। 90 दिन की जांच का अधिकार यूनियनों को दिया जाए। मजदूरों को सभी तरह के लाभ ऑफ लाइन दिए जाए। परिवार पहचान पत्र की अनिवार्यता खत्म हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed