{"_id":"662d5f6b56f3a128d003c244","slug":"brokers-asked-for-two-and-a-half-percent-commission-jind-news-c-199-1-sroh1007-116300-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आढ़तियों ने मांगा ढाई फीसदी कमीशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आढ़तियों ने मांगा ढाई फीसदी कमीशन
Sun, 28 Apr 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी08 : पिल्लूखेड़ा अनाजमंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेते कान्फेड चेयरमैन कर्मवीर सैनी। सं
जींद। कॉन्फेड चेयरमैन एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने शनिवार को पिल्लूखेड़ा अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उठान में ढिलाई पर उन्होंने अधिकारियों को तेजी लाने के लिए कहा। इस दौरान आढ़तियों ने कमीशन 2 प्रतिशत से बढ़ाकर ढाई फीसदी करने की मांग रखी। कर्मवीर सैनी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री नायब सैनी से इस बारे में बात करेंगे, क्योंकि यह केवल पिल्लूखेड़ा के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के आढ़तियों की मांग है।
उन्होंने कहा कि पिल्लूखेड़ा अनाजमंडी में 6 लाख क्विंटल गेहू्ं खरीदा जा चुका है। अब केवल दस प्रतिशत आवक ही रह गई है। 50 प्रतिशत से अधिक का उठान हो चुका है। उन्होंने यहां पल्लेदारी करने वाले मजदूरों से बातचीत की और किसानों से भी फीडबैक लिया। सभी ने गेहूं की खरीद तथा समय पर भुगतान होने पर संतोष जाहिर किया। इस मौके पर उनके साथ अनाजमंडी उपप्रधान जगमन्द्र मलिक, नंदकिशोर गुप्ता, जयप्रकाश सैनी, सूरजभान देशवाल, होशियार सिंह सैनी, राधेश्याम शर्मा, विनोद सैनी, विश्वकर्मा पांचाल सभा के प्रधान संदीप पांचाल, हवा सिंह प्रजापत, सुशील पांचाल, ईश्वर सैनी, कप्तान सिंह, इंद्र सैनी, अमित सैनी, पवन रोड आलन, श्यामलाल मित्तल, कृष्ण कुमार, प्रदीप गर्ग, श्याम लाल जैन, अनूप बूरा भी मौजूद रहे।