फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Books will reveal the storms of life of revolutionaries

आजादी एक अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लगाई आजादी पर लिखी किताबों की प्रदर्शनी

Tue, 10 Aug 2021 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Books will reveal the storms of life of revolutionaries
जींद। आजादी पर लिखी किताबों की प्रदर्शनी का आयोजन मंगलवार को जिला पुस्तकालय में नोडल अधिकारी महिपाल खटकड़ की अध्यक्षता में किया गया। ‘आजादी एक अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी दलबीर सिंह ने किया। प्रदर्शनी 15 अगस्त तक चलेगी। इसमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले क्रांतिकारियों की जीवनी व आंदोलनों से जुड़ीं पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए दलबीर सिंह ने कहा कि यहां ज्यादातर युवा अपने भविष्य निर्माण के लिए बैठे हैं। ऐसे में आपको सबसे ज्यादा जरूरत अपने लक्ष्य निर्धारण के साथ उस तक पहुंचने के लिए शिद्दत से प्रयास करने की है। उसके लिए आपको सुबह उठकर खुद से कुछ समय बात करनी चाहिए कि आखिर हम अपने लक्ष्य प्राप्ति के रास्ते में सही दिशा में जा रहे हैं या नहीं यदि कुछ कमी है तो उसे दूर कर आगे बढना ही जीवन है। आज आम घरों से निकले ओलंपिक में मेडल जीतने वाले देश के युवा उदाहरण हैं कि निरंतर प्रयास कर आप कहीं भी पहुंच सकते हैं। इस अवसर पर सुनील वशिष्ट, नरेंद्र ढुल, भूपेंद्र अहलावत, रमेश, सतीश वर्मा, दयानंद रेढू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed