फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood donation camp organized on MLA's birthday

Jind News: विधायक के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर

Mon, 25 Nov 2024 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp organized on MLA's birthday
24जेएनडी20: नागक्षेत्र हाल में शिविर में रक्तदान करते हुए विधायक के बेटे एडवोकेट रजत गौतम। संवा
सफीदों। कस्बे के विधायक रामकुमार गौतम के 80वें जन्मदिन पर रविवार को नागक्षेत्र हाल में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 109 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर समाजसेविका डाॅ. मीना शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। पद्मश्री महावीर गुड्डू विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पूर्व नागक्षेत्र मंदिर में विश्व शांति यज्ञ हुआ। यज्ञ में विधायक के बेटे तथा पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रजत गौतम ने आहुतियां डालकर समाज की सुख शांति की कामना की। रजत गौतम ने नागक्षेत्र परिसर में त्रिवेणी का रोपण किया तथा शिविर का शुभारंभ करते हुए खुद भी रक्तदान किया।
विज्ञापन

रजत गौतम ने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यकाल चहुंमुखी विकास के लिए स्वर्णिम अवसर है। इसमें हमें नकारात्मकता से पूरी तरह से परहेज करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर जनहित के काम करने चाहिए। उन्होंने कहा कि नागक्षेत्र परिसर का ओर अधिक विकास करवाया जाएगा। इसके अलावा सफीदों विधानसभा क्षेत्र में ऐसी विकास की बड़ी परियोजनाएं हाथ में ली जाएंगी कि उस दिशा में कभी किसी राजनीतिज्ञ ने सोचा भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed