फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood component separator machine will soon be installed in civil hospital

नागरिक अस्पताल में जल्द लगेगी ब्लड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन

Wed, 09 Mar 2022 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Blood component separator machine will soon be installed in civil hospital
जींद। नागरिक अस्पताल में जल्द ही ब्लड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन लगेगी। इसके बाद जिले के लोगों को डेंगू के बाद प्लेटलेट्स चढ़वाने के लिए दूसरे जिलों के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा जिन मरीजों को आरबीसी की जरूरत होगी, उनको केवल आरबीसी ही चढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का एचएमसीएल कंपनी से करार हुआ है। अगले महीने मशीन नागरिक अस्पताल में पहुंच जाएगी। इसके बाद मशीन को इंस्टाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिन लोगों में खून की कमी होती है, उन्हें नागरिक अस्पताल में पूरा खून चढ़ाया जाता है। यदि अस्पताल में बल्ड कंपोनेंट सैपरेटर मशीन हो तो वह खून के अंदर सभी कंपोनेंट को अलग-अलग कर देती है। इसके बाद जिस मरीज को जिस कंपोनेंट की जरूरत होगी, उसको वही चढ़ाया जाएगा। डेंगू के दौरान मरीज में प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। यह मशीन खून से प्लेटलेट्स भी अलग कर देती है। इसके बाद मरीज को प्लेट्लेट्स चढ़ाई जा सकेंगी। इसके अलावा जिन मरीजों में खून की कमी होती है, उनको आरबीसी की जरूरत होती है। इसके बाद मरीजों को केवल आरबीसी ही चढ़ाया जाएगा। इस मशीन द्वारा प्लाजमा भी अलग किया जाता है। किसी दूसरे मरीज का प्लाजमा भी दूसरे मरीज को चढ़ाया जा सकता है। इसके लिए ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अजय चालिया ने डिमांड भेज दी है। इसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग का एचएमसीएल के साथ करार हुआ है। एचएमसीएल अस्पताल में यह मशीन उपलब्ध करवाएगी। अगले महीने तक इस मशीन के सभी उपकरण स्वास्थ्य विभाग को मिल जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को इस मशीन की बहुत जरूरत है। इस मशीन की कमी के कारण काफी मरीजों को दूसरे जिलों में रेफर करना पड़ता है। इसके बाद जिले के मरीजों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed