{"_id":"5793bfd74f1c1b3c2bc4cc8e","slug":"blame-of-molestation-police-child-girl-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मचारी पर चलती बस में बच्ची से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मचारी पर चलती बस में बच्ची से छेड़खानी का आरोप
Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
jind
jind
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
पुलिस में तैनात एक हवलदार द्वारा कथित तौर पर छह वर्षीय बच्ची से चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची की मां द्वारा शोर मचाने पर रोडवेज कर्मचारी बस को सीधा नगूरां चौकी में ही ले गए। जहां बच्ची के मां ने हवलदार के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। नगूरां चौकी प्रभारी रामफल के अनुसार हवलदार के पद पर तैनात पुलिसकर्मी जींद से करनाल जाने वाली बस में सवार हुआ। बस में करनाल निवासी एक महिला अपनी छह वर्षीय बच्ची के साथ सफर कर रही थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सहानुभूति दिखाते हुए पहले बच्ची को अपनी गोद में बैठा लिया और कुछ देर के बाद उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इसको महिला ने देख लिया और हंगामा कर दिया। इस पर महिला ने बस चालक को बस पुलिस थाने पर ले जाने को कहा। महिला ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। चौकी प्रभारी रामफल के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। डीएसपी कुलवंत बिश्नोई के अनुसार आरोपी के पास से पुलिस का पहचान पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।