फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP reached from two to 303 MPs: Badauli

दो से 303 सांसदों तक पहुंची भाजपा : बड़ौली

Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP reached from two to 303 MPs: Badauli
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राई से विधायक मोहन लाल बड़ोली। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। कैथल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को हुआ। यह शिविर रविवार को भी जारी रहेगा। पहले दिन भाजपा प्रदेश महामंत्री व राई विधायक मोहन लाल बडौली व जिला अध्यक्ष राजू मोर ने सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान जींद से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक मोहन बड़ोली ने कहा कि भाजपा ने दो सांसदों से लेकर 303 सांसदों की यात्रा तय की है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत व पार्टी की नीतियों की बदौलत ही संभव हो पाया है। विधायक मोहनलाल बड़ौली ने पहले सत्र में भाजपा का इतिहास, विकास और विचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी का गठन पंच निष्ठाओं के आधार पर हुआ। उस समय से भाजपा अपना सफल सफर तय करते हुए दो सांसदों की पार्टी से आज 303 सांसदों की पार्टी बनी। दूसरे सत्र में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने देश की आजादी से पूर्व के संघर्षों, आजादी मिलने को लेकर हुए विभाजन के बाद के हालात और आजादी से अब तक देश में हुए विकास और आयामों की जानकारी दी। तीसरे सत्र में नीलोखेड़ी से पूर्व विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले साल से कोरोना की वैश्विक महामारी से सामना कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार ने इस आपदा को एक बहुत बड़े अवसर के रूप में देखा और देश के उद्योग, आधारभूत संरचनाएं एवं कृषि क्षेत्र में नये पहल करके अर्थव्यवस्था मजबूत किया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में हुई राजनीति
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने किसान आंदोलन सत्य और तथ्य विषय पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीतिक की है। आम किसान के मन एक झूठा डर बैठा दिया कि कानूनों से किसानों की जमीनें लूट ली जाएंगी और एमएसपी पर खरीद बंद हो जाएगी। इसके अलावा लोगों को तरह-तरह से बरगलाकर सरकार के खिलाफ माहौल बनाया गया। अब कानून वापस हो चुके हैं और किसानों की बाकी मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इसलिए अब सभी को अपने अपने घरों को लौट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसपी पर दोबारा काम करने की जरूरत
वहीं पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद सिंह ने कहा कि किसानों को मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार अधिकृत हैं। एमएसपी को लेकर सरकार ने कमेटी गठित करने की बात कही है। इसमें कृषि विशेषज्ञ, किसान संगठन व किसान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान को देश की धन-दौलत में हिस्सा मिलना चाहिए। इसके लिए एमएसपी पर दोबारा काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed