फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bjp lost in the village of bjp leaders and district president

भाजपा नेताओं व जिलाध्यक्ष के गांवों में भी हारी भाजपा

Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bjp lost in the village of bjp leaders and district president
विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी पार्टी के नेता व पदाधिकारियों के गांवों से भी हार गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा के सबसे बड़े गांव मुआना, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी के गांव मोरखी, जसमेर रजाना के गांव रजाना, प्रमोद कौशिक के गांव ढाटरथ से कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली ने जीत हासिल की है। भाजपा नेताओं को उम्मीद थी कि इन गांवों से भाजपा बढ़त बनाएगी, लेकिन भाजपा इन गांवों में भी हार गई।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी बच्चन सिंह आर्य को सफीदों शहर के साथ 27 गांवों ने जहां 13,934 वोटों से लीड दी थी, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली को 45 गांवों ने 17,625 वोटों से लीड देकर जितान में अहम भूमिका निभाई। भाजपा प्रत्याशी बच्चन सिह आर्य को डिडवाड़ा, खेड़ाखेमावती, पाजूकलां, सिंघाना, बहादुरगढ़, भुसलाना, बहादुपुर, बड़ौद, रत्ताखेड़ा, टोडीखेड़ी, पिल्लूखेड़ा मंडी, बनिया खेड़ा, सिंघपुरा, बिटानी, करसिंधू, रोहड़, खातला, धर्मगढ़, रामपुरा, पिल्लूखेड़ा, अमरावली खेड़ा, कारखाना, बसीनी, जयपुर, सरफाबाद, खरकड़ा व टिटोखेड़ी में बढ़त मिली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष गांगोली को गांव कालवा, रोझला, बेरीखेड़ा, रिटोली, अफताबगढ़, जामनी, रजाना खुर्द, कलावती, जोगीखेड़ी, मलिकपुर, मलार, रजाना कलां, खरक गादियां, सहानपुर, छाप्पर, मालसरी खेड़ी, अंटा, निम्नाबाद, होशियारपुरा, ऐंचरा कला, ऐंचरा खुर्द, मुआना, भुरायण, मोहम्मद खेड़ा, सिवानामाल, ढाटरथ, खरक गागर, लुदाना, मांडी खुर्द, कुरड़, सिल्लाखेड़ी, बागडू खुर्द, बागडू कलां, हरिगढ़, बुढ़ाखेड़ा, पाजू खुर्द, धड़ौली, भिड़ताना, भंभेवा, हाड़वा, रामनगर, मोरखी, भागखेड़ा, हाट, गांगोली गांव में बढ़त मिली। इस बार सफीदों विधानसभा में पूरी तरह से भाजपा की जीत के आसार थे, लेकिन यह सपना इस बार भी नेताओं की लंबी लाइन पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed