{"_id":"6aef63f74f44627905067a20","slug":"bjp-leaders-lose-sleep-following-the-delhi-mega-rally-brijendra-singh-jind-news-c-199-1-sroh1006-163387-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली महारैली के बाद भाजपा नेताओं की उड़ी रातों की नींद : बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली महारैली के बाद भाजपा नेताओं की उड़ी रातों की नींद : बृजेंद्र सिंह
विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी07-दलबीर श्योकंद के आवास पर पहुंचे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। स्रोत कार्यकर्ता
उचाना। पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह रजबाहा रोड स्थित दलबीर श्योकंद खरकभूरा के निवास पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर परिवार के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में बृजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में हुई महारैली के बाद भाजपा नेताओं की रातों की नींद उड़ गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी से बनी है और केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि देश में निरंतर महंगाई बढ़ रही है और आमजन अनेक समस्याओं का सामना कर रहा है। राहुल गांधी को सुनने के लिए उमड़ रही लोगों की भीड़ इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने 12 साल से अधिक का समय हो चुका है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन किसानों की आमदनी तो दोगुनी नहीं हुई, बल्कि उनका कर्जा जरूर दोगुना हो गया है। इस मौके पर सज्जन सिंह, हरेंद्र सिंह, संजीव डूमरखा, पूर्व सरपंच सुरेंद्र श्योकंद, राममेहर दनौदा मौजूद रहे।