{"_id":"63028449552ed929c9364159","slug":"bjp-is-the-only-party-which-has-been-against-familyism-sudha-yadav-jind-news-rtk6557185132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी, जो परिवारवाद के खिलाफ रही है : सुधा यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी, जो परिवारवाद के खिलाफ रही है : सुधा यादव
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सुधा यादव। विज्ञप्ति।
- फोटो : Jind
जींद। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो परिवारवाद के खिलाफ रही है। भाजपा में केवल मेहनत के बलबूते ही पद मिलते हैं। अन्य पार्टियां अपने परिवार के ही लोगों को आगे बढ़ा रही हैं लेकिन भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी उच्च पद दे देती है। सुधा यादव यहां भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। इसके बाद वह हमेटी में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रशिक्षण का शुभारंभ करने पहुंची। हमेटी में रविवार से भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है। भाजपा कार्यालय में जिला प्रधान राजू मोर ने सुधा यादव का स्वागत किया।
सुधा यादव ने कहा कि सभी पार्टियां केवल परिवारवाद को ही बढ़ावा दे रही हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है, जिसमें छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। भाजपा में ही यह संभव है कि एक अनुसूचित जाति की महिला आज भारत की प्रथम नागरिक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया है, जिसका उन्हें अनुमान भी नहीं था। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वह निष्ठापूर्वक अपना कार्य करते रहें, पार्टी कब किसको बड़ी जिम्मेदारी सौंप दे, इसका कोई पता नहीं है। भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि सुधा यादव पार्टी की निष्ठावान कार्यकर्ता रही हैं। इसी कारण इनको भाजपा संसदीय बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। वह भी एक छोटे से ही कार्यकर्ता थे, जिनको भाजपा ने जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन को मजबूत करना तथा भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के बारे में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल, प्रदेश सह प्रवक्ता कर्मवीर सैनी, जवाहर सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, बलकार डाहौला, श्रवण गर्ग, सियाराम गोयल, तेजेंद्र ढुल, सह जिला मीडिया प्रभारी मनीष बबलू गोयल, नरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।