फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP candidate Devendra Atri is a crorepati, cash worth only Rs 2.5 lakh

Jind News: भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री करोड़पति, नकदी सिर्फ ढाई लाख रुपये

Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate Devendra Atri is a crorepati, cash worth only Rs 2.5 lakh
जींद। उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री करोड़पति हैं। उनकी पत्नी भी उनसे कम नहीं हैं। देवेंद्र अत्री के पास 2 लाख 50 हजार रुपये की नकदी है, जबकि उनके बैंक खातों में 10 लाख 45 हजार रुपये हैं। उन्होंने अपनी सालाना इनकम टैक्स रिटर्न के हिसाब से 12 लाख आठ हजार 440 रुपये दिखाई है। देवेंद्र के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी पत्नी सुषमा शर्मा के पास दो लाख रुपये की नकदी है। पत्नी के बैंक खातों में एक लाख 20 हजार रुपये हैं। देवेंद्र अत्री ने विभिन्न संस्थाओं में 1 करोड़ 50 लाख 87 हजार रुपये विभिन्न संस्थाओं में इनवेस्ट किए हुए हैं। वहीं उनकी पत्नी सुषमा शर्मा ने भी 46 लाख 84 हजार 620 रुपये गंगा ट्रेडिंग कंपनी उचाना में लगाए हुए हैं। देवेंद्र अत्री के पास एक क्रेटा गाड़ी तथा एक ट्रेक्टर है। उनके पास 150 ग्राम सोने के जेवरात हैं। पत्नी के पास भी 150 ग्राम सोने के जेवरात हैं। देवेंद्र अत्री ने 1 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपये का ऋण लिया हुआ है। उनकी पत्नी ने भी 36 लाख रुपये का ऋण लिया है। देवेंद्र अत्री की चल संपत्ति एक करोड़ 97 लाख 61 हजार 731 रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की चल संपत्ति 60 लाख 27 हजार रुपये है। देवेंद्र अत्री के पास एक करोड़ 34 लाख की अचल संपत्ति भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed