फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bikers snached the chain in jind

झांझ गेट पर शादी से लौट रही महिला के गले से छीनी चेन

Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bikers snached the chain in jind
जींद। शहर के झांझ गेट पर शादी समारोह से लौट रही एक महिला से शनिवार शाम एक बाइक पर सवार दो युवक चेन छीनकर फरार हो गए। चेन छीनते समय महिला ने विरोध करते हुए दोनों युवकों से चेन बचाने का प्रयत्न किया। इसके बाद युवक महिला को पिस्तौल दिखाकर चेन छीनकर फरार हो गए। इस दौरान एक आरोपी युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया। वहीं छीना झपटी की वारदात पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में झांझ गेट के नजदीक के जैन नगर निवासी रितू ने बताया कि वह शनिवार शाम शादी से लौट रही थी। झांझ गेट के पास एक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और चेन छीनने का प्रयास किया। रितू ने चेन को बचाने के लिए विरोध किया। हाथापाई के दौरान दोनों युवकों में से एक ने पिस्तौल दिखाकर रितू की चेन तोड़कर ली और फरार हो गए। इस दौरान एक युवक का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात कैद हुई है। इस वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने महिला रितू की शिकायत पर मामला दर्ज कर स्नैचरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी ने चेन स्नैचरों का मोबाइल फ ोन अपने कब्जे में ले लिया है। मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से स्नैचरों तक पहुंचने का पुलिस प्रयास कर रही है। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल व सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed