फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike riding youth attacked, accused of firing

Jind News: बाइक सवार युवकों ने हमला बोला, फायरिंग का आरोप

Tue, 26 Mar 2024 09:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 26 Mar 2024 09:00 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth attacked, accused of firing
बेरी। शहर चौकी के अंतर्गत फाग वाले दिन वजीरपुर से बेरी में होली खेलने आए कार सवार युवकों की बेरी में कुछ युवकों से पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि शाम को एक पक्ष के बाइक सवार युवकों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव वजीरपुर निवासी प्रिंस ने बताया है कि उसके साथी रोहित, अक्कु, रोहित उर्फ रेहडु अपनी कार में सवार होकर बेरी में फाग खेलने के लिए आए थे। तभी बेरी-कबूलपुर मार्ग पर एसडी स्कूल के पास बेरी निवासी युवकों मोंटी, दीपक, रवि उर्फ भंडर, पवन उर्फ काला, राकेश उर्फ राकेश, अमित उर्फ घुसु, अमन उर्फ दांगी के साथ कार पार्किंग को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय सभी अपने घर चले गए। जब शाम को वे हर्बल पार्क के पास खड़े थे तो तीन बाइकों पर सवार युवकों ने हमला बोल दिया। एक युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर में वह बाल-बाल बच गया। वह वहां से बचकर निकले तो बाइक सवार युवकों ने पीछा किया। जब हम चक्की से थोड़ा पहले पहुंचे तो रास्ता तंग होने के कारण उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। इस दौरान सभी बाइक सवार लड़के उनकी गाड़ी के पास आ गए और गाड़ी पर ईंटों से वार करने शुरु कर दिए। इस कारण गाड़ी के शीशे टूट गए। वह सभी गाड़ी से नीचे उतर गए। आरोप है कि मोंटी ने चाकू से प्रिंस के गले, पेट, नाक और हाथों पर वार कर दिए। इसके आद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में प्रिंस घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई एमएस रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उपचार के बाद प्रिंस को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने इस मामले में दीपक, मोंटी, रवि उर्फ भंडर, पवन उर्फ काला, राकेश उर्फ राके, अमित उर्फ घुसू, अमित उर्फ दांगी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि वजीरपुर के युवक प्रिंस पर चाकू से वार किए गए। पीजीआई में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। शिकायत मिलने के बाद बेरी निवासी आधा दर्जन से ज्यादा युवकों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed