{"_id":"66f1c8f8b73b81991b0255e4","slug":"bike-riding-woman-dies-due-to-collision-with-tractor-jind-news-c-199-1-sroh1009-123431-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Tue, 24 Sep 2024 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद-हांसी रोड पर ईंटल खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में महिला की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के मिर्चपुर गांव निवासी अमित ने बताया कि उनकी मां कविता रविवार को काम से जींद आई हुई थीं। शाम 7 बजे के करीब वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थीं। बाइक को बीबीपुर गांव निवासी दुल्ला चला रहा था। उनकी मां ने दुल्ला से लिफ्ट ली हुई थी। अमित ने बताया कि जब मां ईंटल खुर्द गांव के पास पहुंची तो बाइक में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मां और दुल्ला सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उनकी मां को मृत घोषित कर दिया और दुल्ला को ज्यादा चोट लगने के कारण पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अमित ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए बाइक में टक्कर मारी थी। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।