फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider uncle-nephew injured in car collision

कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew injured in car collision
चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय(सीआरएसयू) के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया जबकि अज्ञात चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भगत सिंह कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 सितंबर शाम को वह और उसका चाचा जयवीर बाइक पर अपने खेतों में बीबीपुर जा रहे थे। बाइक को वह चला रहा था और उसका चाचा जयवीर पीछे बैठा था। जब वह सीआरएसयू के सामने पहुंचे तो रोहतक की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह दोनों सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed