{"_id":"673a3e5392279d201404d0e4","slug":"bhiwani-won-gold-medal-in-42-kg-jind-news-c-199-1-sroh1007-125886-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 42 किलो में भिवानी ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 42 किलो में भिवानी ने जीता स्वर्ण पदक
Mon, 18 Nov 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
17जेएनडी28: प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
नरवाना । रेलवे रोड पर स्थित आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रदेशस्तरीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर रोटरी क्लब के प्रधान शशिकांत ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता स्कूल के प्रधान चंद्रकांत शर्मा ने की।
शशिकांत ने कहा कि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। जीत से बेशक सीख मिले, न मिले लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों का पता चलता है। हार से निराश नहीं हों, बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से शिक्षा के साथ छात्रों के अंदर खेलों में हिस्सा लेने की भावना पैदा होती है। वुशू एसोसिएशन के उप प्रधान जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 जिलों के 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की एंट्री निशुल्क रखी गई थी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी 1 से 6 दिसंबर तक पंजाब के तरनतारन जिले में होने वाली नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इस अवसर पर प्रदीप नैन, तेजपाल शर्मा, मोहन लाल गर्ग, सज्जन गर्ग, संजीव गर्ग, सुशील अहमद, अनिल विज, संघ उपाध्यक्ष राजीव डागर व राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे प्रतियोगिता के परिणाम
42 किलोग्राम भार वर्ग में भिवानी ने स्वर्ण पदक और फतेहाबाद ने रजत पदक जीता। 39 किलोग्राम भार वर्ग में रोहतक ने स्वर्ण और हिसार ने रजत पदक जीता, जबकि रूपेश व नितिन ने इवेंट ने कांस्य पदक जीता। 24 किलो भारवर्ग में कुरुक्षेत्र की दिव्या ने प्रथम व रोहतक की नैना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 36 किलो भारवर्ग में हिसार की आरजू ने प्रथम व अंबाला की कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 45 किलो भारवर्ग में फतेहाबाद की अनु ने प्रथम, रोहतक की तमन्ना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भारवर्ग में हिसार की निशा ने प्रथम व कैथल की रसिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलोभार वर्ग में हिसार की तपस्या ने प्रथम व अंबाला की आस्था ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।