फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Benefits of government schemes should reach the eligible: ADC

पात्र तक पहुंचाएं सरकार की योजनाओं का लाभ : एडीसी

Sat, 06 Jul 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jul 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Benefits of government schemes should reach the eligible: ADC
04जेएनडी19-कार्यक्रम में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ को पौधा देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत प्रशासन
जींद। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ की अध्यक्षता में मार्च 2024 तिमाही की डीसीसी, डीएलआरसी की मीटिंग आयोजित हुई।
विज्ञापन

एडीसी ने कहा कि सरकार ने हर जरूरतमंद के लिए स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना चलाई है। उन्होंने सभी जिला समन्वयकों को हिदायत दी की सभी ऋण संबंधी फाइलों का जल्द निपटाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी सुनिश्चित करें कि पात्र लोगों को मीटिंग में योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता देने में कोई विलंब न हो। अग्रणी जिला प्रमुख विनोद कुमार ने बैंकों से संबंधित योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पीएमएफएमई, एमएसएमई, पशुपालन और कृषि क्षेत्र को उन्नत बनाने में बैंकों की ऋण योजना कारगर साबित हो सकती है। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख सरवेंद्र सिंह, आरबीआई से एलडीओ सुरेंद्र, नाबार्ड से जगरूप सिंह, आरसेटी निदेशक सुखबीर दहिया भी मौजूद रहे।
एडीसी ने आश्रम के बच्चों से बात कर जानी व्यवस्था



एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने शुक्रवार को डीसी कॉलोनी स्थित कलाम बाल आश्रम का निरीक्षण कर बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उनके साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलोचना कुंडू भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन




एडीसी ने बच्चों से बातचीत कर उनके खाने-पीने रहने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम के स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों की देखरेख में कोई कमी नहीं आनी चाहिए। एडीसी ने आश्रम में आ रही समस्याओं को सुना और उनका जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी मलकियत चहल, बाल कल्याण समिति सदस्य ललिता देवी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य नीरज देवी भी मौजूद रहीं।

04जेएनडी19-कार्यक्रम में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ को पौधा देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत प्रशासन

04जेएनडी19-कार्यक्रम में एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ को पौधा देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed