{"_id":"6560f4cef95aff342e0f4874","slug":"basmati-price-rises-farmers-faces-smile-jind-news-c-199-1-jnd1001-9218-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बासमती के भाव में तेजी, किसानों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बासमती के भाव में तेजी, किसानों के चेहरे खिले
Sat, 25 Nov 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी22: मंडी में आई धान की फसल के बिकने के बाद तोल करते हुए मजदूर। संवाद
उचाना। बासमती धान के भाव में हो रही हर रोज बढ़ोतरी से किसानों के चेहरे खिले नजर आ रहे है। शुक्रवार को बासमती किस्म 1121 धान के भाव 4800 पार पहुंच चुके है तो धान 1718 के भाव भी 4751, धान 1885 के भाव 4781 रुपये तक पहुंचे।
विभिन्न किस्मों की धान के भाव आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद किसानों को है। 1121 धान के भाव सप्ताह के पहले दिन ही 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे। निरंतर भाव में बढ़ोतरी हो रही है। बीते सप्ताह 4700 रुपये प्रति क्विंटल के पास भाव 1121 धान के थे। सप्ताह की शुरुआत के बाद भाव बढ़ रहे है। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भाव बढ़ कर पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचेंगे। मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक अब तक बासमती धान 241816 क्विंटल धान मंडी आ चुकी है। इस बार बीते साल की अपेक्षा 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल भाव अधिक 1121 धान के है। बलवान, राजबीर, सुरेंद्र, राममेहर इस बार 1121 धान के भाव निरंतर बढ़ रहे है। सीजन की शुरूआत ये ही भाव बढ़ रहे है। बीते साल से अधिक भाव सीजन की शुरुआत से ही किसानों को मिल रहे है। निरंतर भाव बढ़ने से किसानों को उम्मीद पांच हजार रुपये तक भाव के होने की है। कई दिनों तक 4600 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास भाव रहने लगे थे जो अब बढ़ने लगे है।
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने कहा कि इस साल बीते साल की अपेक्षा भाव 1121 धान के किसानों को मिल रहे है।
इस सप्ताह के भाव
4700 रुपये प्रति क्विंटल
4715 रुपये प्रति क्विंटल
4741 रुपये प्रति क्विंटल
4811 रुपये प्रति क्विंटल
4851 रुपये प्रति क्विंटल
नोट: ये भाव उच्च क्वालिटी की 1121 धान के है।