फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bar Association boycotted work, demanded to register a case against DSP and transfer him

Jind News: बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार किया, डीएसपी के खिलाफ केस दर्ज करने और तबादले की मांग

Thu, 05 Sep 2024 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bar Association boycotted work, demanded to register a case against DSP and transfer him
04जेएनडी14: डीएसपी पर मुकद्मा दर्ज करवाने व तबादला करवाने की मांग को लेकर पत्रकार वार्ता में जा
जींद। जिला बार एसोसिएशन ने डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और जींद से उनका तबादला करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ अदालत परिसर में धरना शुरू किया। इसके अलावा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया करवाने के काम का भी विरोध किया। जिला बार एसोसिएशन ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। सफीदों, नरवाना और जींद में करीब 2500 केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। पेशी पर आए लोगों को आगामी तारीख दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मलिक ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि महिला थाने में किसी मामले को लेकर गए अधिवक्ता साथी के साथ एएसआई ने दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत एसपी से की तो डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेजा गया। डीएसपी ने उनकी बाते सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि अगर एक पुलिस अधिकारी का बार एसोसिएशन के प्रधान तथा अधिवक्ता के साथ ऐसा व्यवहार है तो आमजन के साथ कैसा बर्ताव होगा। इसकी शिकायत एसपी से की गई, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। आरोपी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर अदालत में मंगलवार को वर्क सस्पेंड (कार्य बहिष्कार) रखा।
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा बार कौंसिल से मांगा सहयोग :
प्रधान ने बताया कि पंजाब तथा हरियाणा बार कौंसिल से इस मामले में सहयोग मांगा गया है। हरियाणा के साथ-साथ पंजाब के अधिवक्ता भी हड़ताल पर रहेंगे। उनका मकसद अदालती कामकाज को प्रभावित करना या लोगों के सामने परेशानी खड़ा करना नहीं है। अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला मजबूरी में लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed