{"_id":"6671dbbfd19009e9460aecc4","slug":"ban-imposed-on-sending-roadways-buses-to-other-depots-jind-news-c-199-1-sroh1006-118695-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रोडवेज बसों को दूसरे डिपों में भेजने पर लगाई रोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रोडवेज बसों को दूसरे डिपों में भेजने पर लगाई रोकन
Wed, 19 Jun 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। राज्य परिवहन के निदेशक ने रोडवेज बसों को दूसरे डिपो में भेजने को लेकर फिलहाल रोक लगा दी है। रोडवेज निदेशालय ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है।
निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित प्रक्रिया को आगामी आदेश तक लंबित रखा जाए। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले में विशेष बात यह है कि सोनीपत से जींद डिपो में आने वाली 12 बसें बीएस-3 मॉडल की हैं। यह बसें जींद जिले में नहीं चल सकेंगी, क्योंकि जिला एनसीआर के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद भी रोडवेज निदेशालय ने सोनीपत से जींद डिपो के लिए बीएस-3 मॉडल की 12 बसें भेजने का निर्णय लिया था, लेकिन अब निदेशालय ने इस निर्णय को वापस ले लिया है। मामले को अभी बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।
बता दे कि कुछ दिन पहले निदेशक ने पत्र जारी कर निर्देश दिए थे कि 3 मई को राज्य परिवहन के अतिरिक्त निदेशक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी महाप्रबंधक के साथ आयोजित की गई बैठक में बसों के बेड़ेे के अनुसार संचालन की संभावना व चालक-परिचालकों के स्टाफ की कमी या अधिकता के चलते बसों को दूसरे डिपो में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था, जिसमें जींद डिपो की अशोक लीलैंड की बीएस-4 की 15 बस को पलवल और 15 बस को नूंह भेजे जाने और सोनीपत से टाटा की बीएस-3 मॉडल की 12 बस जींद डिपो में शामिल किए जाने के बारे में कहा गया था, जिस पर अभी आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है।